Breaking News
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
ICMR Research on Covid Vaccine: क्या कोविड वैक्सीन की वजह से हार्टअटैक से हो रही थी मौत, ICMR की रिपोर्ट संसद में पेश, जानें सरकार ने क्या बताता
नई दिल्ली। ICMR Research on covid Vaccine: आईसीएमआर (ICMR) की नई रिसर्च ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जो कोविड वैक्सीनेशन को अचानक मौतों का कारण बताती थीं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने संसद में जानकारी देते हुए कहा कि कोविड वैक्सीन (Covid Vaccination) और अचानक मौतों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।
ICMR Research on covid Vaccine: उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वैक्सीनेशन से मौतों का जोखिम बढ़ने के बजाय कम हुआ है। यह रिपोर्ट युवाओं और वयस्कों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कई अहम बातें सामने रखती है। रिपोर्ट को आईसीएमआर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी ने तैयार किया है। इसमें 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 47 अस्पतालों के डेटा का विश्लेषण किया गया।
ICMR Research on covid Vaccine: इसमें 18 से 45 साल के स्वस्थ व्यक्तियों के उन 729 मामलों का अध्ययन किया गया जिनकी अचानक मौत हो गई थी। इसके अलावा, 2916 सैंपल ऐसे थे जिन्हें हार्ट अटैक के बाद बचा लिया गया। रिसर्च से यह निष्कर्ष निकला कि कोविड वैक्सीन की एक या दो खुराक लेने से अचानक मौत की संभावना घट जाती है।
ICMR Research on covid Vaccine: मौतों के पीछे ये वजहें आई सामने
अचानक मौतों के कारणों पर गौर करते हुए, रिसर्च में पांच मुख्य फैक्टर सामने आए। इनमें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती रहने का इतिहास, परिवार में पहले से ऐसी मौतें होना, अत्यधिक शराब सेवन, नशीली दवाओं का उपयोग, और मौत से पहले ज्यादा शारीरिक गतिविधि (जैसे जिम में व्यायाम) शामिल हैं। इन कारणों को अचानक मौतों का प्रमुख कारक बताया गया है।
ICMR Research on covid Vaccine: वैक्सीनेशन पर सरकार का भरोसा
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार वैक्सीनेशन के साइड इफेक्ट्स पर लगातार नजर रख रही है। 'एडवर्स इवेंट फॉलोविंग इम्यूनाइजेशन' (AEFI) नाम से एक मजबूत सर्विलांस सिस्टम तैयार किया गया है। वैक्सीनेशन केंद्रों पर एनाफिलेक्सिस किट और 30 मिनट का अनिवार्य निरीक्षण सुनिश्चित किया जाता है। इसके अलावा, जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया और राज्य सरकारों को दिशानिर्देश दिए गए हैं।
ICMR Research on covid Vaccine: सुप्रीम कोर्ट में भी उठा था मामला
बता दें कि कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। 14 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने ब्लड क्लॉटिंग जैसे आरोपों पर आधारित याचिकाओं को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने इसे "सिर्फ सनसनी फैलाने की कोशिश" बताया था। ब्रिटेन की कंपनी एस्ट्राजेनेका ने भी माना था कि दुर्लभ मामलों में वैक्सीन से साइड इफेक्ट हो सकते हैं, लेकिन यह बेहद असामान्य है।
Related Posts
More News:
- 1. Gaurav Khanna Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, फरहाना भट्ट रहीं रनर-अप
- 2. MP News : मध्यप्रदेश के किसान की अनोखी कला: अनाज से बनाई पुतिन-मोदी की भव्य चित्रकृति, अन्न-संस्कृति और शांति का संदेश लेकर रूसी दूतावास भेजेंगे योगेन्द्र सोलंकी
- 3. CG Crime: नौकरी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की 2 बेटियों को एमपी में बेचा, खरीदार समेत दो आरोपी गिरफ्तार
- 4. CG Crime : गर्भवती पत्नी की सब्बल से वार कर हत्या, पति गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

