Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम

ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
X

ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: नई दिल्लीः महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड का सामना छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और बिना कोई मैच हारे फाइनल में जगह बनाई है। इंग्लैंड 17 साल बाद दूसरा खिताब जीतना चाहेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

इनामी राशि में हुई बढ़ोतरी

इस बार आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की कुल इनामी राशि में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। पूरे टूर्नामेंट के लिए करीब 83.45 करोड़ रुपये का प्राइज पूल रखा गया है। विजेता टीम को लगभग 22 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि उपविजेता को करीब 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।


हर टीम को मिलेगा आर्थिक लाभ

सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को करीब 6.29 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं ग्रुप स्टेज में हर जीत पर लगभग 29 लाख रुपये दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को कम से कम 2.35 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। भारत ग्रुप चरण से बाहर हो गया था, लेकिन तीन मैच जीतने के कारण उसे अतिरिक्त पुरस्कार राशि भी मिलेगी।


ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड चौथी बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले खेले गए तीनों फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। अब देखना होगा कि इस बार इंग्लैंड इतिहास बदल पाता है या ऑस्ट्रेलिया अपनी बादशाहत कायम रखता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire