Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ICC Women's ODI World Cup: बीसीसीआई ने की महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड की घोषणा, यहां देखें किसे मिला मौका

ICC Womens ODI World Cup: बीसीसीआई ने की महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड की घोषणा, यहां देखें किसे मिला मौका
X

ICC Women's ODI World Cup: मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए नीतू डेविड की चयन समिति ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और स्मृति मंधाना की उपकप्तानी में टीम चुनी। फिटनेस हासिल करने वाली रेणुका सिंह ठाकुर की वापसी हुई, लेकिन शेफाली वर्मा को जगह नहीं मिली। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका के पांच शहरों- बंगलूरू, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में होगा। फाइनल 2 नवंबर को बंगलूरू या कोलंबो में खेला जाएगा।

ICC Women's ODI World Cup: महिला विश्व कप में आठ टीमें- भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलिया, सात बार की चैंपियन, गत विजेता है। भारत 12 साल बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान के भारत न आने के कारण कोलंबो को मेजबान शहरों में शामिल किया गया।

ICC Women's ODI World Cup: भारतीय महिला टीम का पहला मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ होगा, इसके बाद 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका, 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया (विशाखापत्तनम), 19 अक्टूबर को इंग्लैंड (इंदौर), 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड (गुवाहाटी) और 26 अक्टूबर को बांग्लादेश (बंगलूरू) से होगा। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी महिला टीम का ऐलान किया।

ICC Women's ODI World Cup: विश्व कप 2025 के भारतीय महिला टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा।

ICC Women's ODI World Cup: वहीं एशिया कप के लिए पुरुष भारतीय टीम का ऐलान किया। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने पुरुष टी20 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी, जिसमें सूर्यकुमार यादव कप्तान और शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से यूएई में शुरू होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire