Create your Account
Womens ODI World Cup 2029: ICC ने लिया ऐतिहासिक फैसला, महिला वनडे विश्वकप 2029 के लिए किया बड़ा बदलाव, जानें
Womens ODI World Cup 2029: मुंबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला वनडे विश्व कप 2029 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में आठ नहीं बल्कि दस टीमें हिस्सा लेंगी। यह निर्णय हाल ही में आयोजित महिला वनडे विश्व कप 2025 की जबरदस्त सफलता के बाद लिया गया है, जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था।
Womens ODI World Cup 2029: आईसीसी बोर्ड की दुबई में हुई बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से पारित किया गया। आईसीसी ने बताया कि महिला क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और विश्व स्तर पर दर्शकों की भागीदारी में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। वर्ष 2025 के टूर्नामेंट को करीब 3 लाख लोगों ने स्टेडियम में देखा, जबकि टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगभग 50 करोड़ दर्शकों ने इसे लाइव देखा - जो किसी भी महिला क्रिकेट आयोजन के लिए अब तक का रिकॉर्ड है।
Womens ODI World Cup 2029: आईसीसी का मानना है कि यह सही समय है जब महिला क्रिकेट को और बड़ा मंच दिया जाए ताकि नई टीमें भी अपनी प्रतिभा दिखा सकें। 2029 विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ने से प्रतियोगिता और अधिक रोमांचक व प्रतिस्पर्धी बनने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : नवरात्रि से शुरू होगा मिशन शक्ति का नया चरण, महिला दिवस पर सीएम योगी की बड़ी घोषणा
- 2. CG CABINET BREAKING : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, धर्मांतरण पर सख्त कानून सहित 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी
- 3. CG News : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल, बड़ी जिम्मेदारी की राह हुई साफ
- 4. CG Accident : टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक स्लीपर बस से भिड़ी, चालक समेत कई यात्री घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

