Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ICC New Rule: ICC ने किए नियमों में बड़े बदलाव, टेस्ट में स्लो ओवर रेट पर सख्ती, तो ODI में लागू हुए ये नियम, जानें

ICC New Rule: ICC ने किए नियमों में बड़े बदलाव, टेस्ट में स्लो ओवर रेट पर सख्ती, तो ODI में लागू हुए ये नियम, जानें
X

ICC New Rule: दुबई। क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टेस्ट क्रिकेट को और मजेदार बनाने के लिए कमर कस ली है। अब स्लो ओवर रेट पर लगाम लगाने के लिए ‘स्टॉप क्लॉक’ नियम लागू कर दिया गया है। ये नियम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र से शुरू हो गया है, जिसकी शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गाले टेस्ट से हो चुकी है। जल्द ही भारत के टेस्ट मैचों में भी ये नियम देखने को मिलेगा।

इस नए नियम के मुताबिक, फील्डिंग करने वाली टीम को हर ओवर खत्म होने के बाद सिर्फ 60 सेकंड में अगला ओवर शुरू करना होगा। मैदान पर एक इलेक्ट्रॉनिक स्टॉप क्लॉक लगेगी, जो 60 सेकंड की उलटी गिनती करेगी। अगर टीम समय पर तैयार नहीं हुई, तो पहली दो बार चेतावनी मिलेगी, लेकिन तीसरी बार गलती करने पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 रन का बोनस मिलेगा। वैसे, 80 ओवर पूरे होने के बाद ये चेतावनियां अपने आप रीसेट हो जाएंगी।

ICC ने एक और मस्त बदलाव किया है। अब अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर शॉर्ट रन लेने की कोशिश करता है, तो फील्डिंग टीम तय करेगी कि अगली गेंद पर कौन सा बल्लेबाज स्ट्राइक पर रहेगा। साथ ही बल्लेबाजी वाली टीम पर 5 रन की पेनल्टी भी लगेगी।

गेंद पर लार लगाने का नियम भी अब और साफ कर दिया गया है। लार लगाना अभी भी बैन है, लेकिन अब हर बार गेंद बदलना जरूरी नहीं होगा, बशर्ते गेंद खेलने लायक हो। पहले कुछ टीमें चालाकी से गेंद पर लार लगाकर उसे बदलवाने की कोशिश करती थीं, लेकिन अब अंपायर इस पर नजर रखेंगे।

DRS को लेकर भी नियम साफ किया गया है। अगर खिलाड़ी और अंपायर एक साथ DRS मांगते हैं, तो जिसने पहले अपील की, उसका फैसला माना जाएगा। ये सारे बदलाव टेस्ट क्रिकेट को तेज, पारदर्शी और रोमांचक बनाने के लिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire