Breaking News
Create your Account
ICC Hall of Fame 2025: ICC हॉल ऑफ फेम में MS Dhoni का नाम भी हुआ शामिल, भारत के 11वें खिलाड़ी बने
ICC Hall of Fame 2025: मुंबई/दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आईसीसी हॉल ऑफ फेम (ICC Hall of Fame 2025) में शामिल किया गया है। वह इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले भारत के 11वें खिलाड़ी हैं। आईसीसी ने सोमवार को यह घोषणा की। धोनी के साथ दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, पाकिस्तान की सना मीर और इंग्लैंड की सारा टेलर को भी यह सम्मान मिला।
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनका आखिरी मैच 2019 वनडे विश्व कप का सेमीफाइनल था। ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी ने भारत को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई। वह भारत के एकमात्र कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में तीन आईसीसी खिताब जीते गए। धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था।
आईपीएल में भी धोनी का जलवा रहा। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में पांच आईपीएल खिताब दिलाए। सीएसके ने उनके नेतृत्व में 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग टी20 भी जीती। धोनी से पहले बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, डायना एडुल्जी, वीरेंद्र सहवाग, नीतू डेविड को यह सम्मान मिल चुका है।
धोनी ने 90 टेस्ट में 4,876 रन, 350 वनडे में 10,773 रन और 98 टी20 में 1,617 रन बनाए। टेस्ट में उनके नाम छह शतक, वनडे में 10 शतक और टी20 में दो अर्धशतक हैं। बीसीसीआई ने धोनी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी शानदार उपलब्धियों का प्रमाण है।
Related Posts
More News:
- 1. BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाएं रद्द, 32 पर एफआईआर
- 2. West Bengal Election Counting Supervisors: चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, दो जजों की स्पेशल बेंच में सुनवाई कल
- 3. CG News : ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, प्रबंधन बोला- हार्ट अटैक से गई जान
- 4. Raja Shivaji Box Office : ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की शानदार कमाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

