Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
X

ICC digital views: नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने मैदान के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में भी जबरदस्त धमाका किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुताबिक टूर्नामेंट के शुरुआती छह मुकाबलों के बाद उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो व्यूज में 53 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस अवधि में कुल 647 मिलियन यानी 64.7 करोड़ वीडियो व्यूज रिकॉर्ड किए गए, जो पिछले चरण की तुलना में बड़ी छलांग माने जा रहे हैं। यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि टूर्नामेंट ने पारंपरिक क्रिकेट देशों के अलावा नए और उभरते बाजारों में भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

ICC digital views: आईसीसी के अनुसार, इस डिजिटल उछाल में नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अमेरिका जैसे देशों का बड़ा योगदान रहा है, जिनकी टीमें इस बार विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं। खासकर नेपाल ने डिजिटल व्यूअरशिप के मामले में सबको चौंका दिया। इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप सी के रोमांचक मुकाबले के बाद नेपाल से आईसीसी प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की संख्या में 442 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। वहीं यूएई में 196 प्रतिशत और अमेरिका में 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

ICC digital views: यह ट्रेंड दिखाता है कि क्रिकेट अब नए क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आईसीसी ने यह भी बताया कि 2024 के बाद से उसके आधिकारिक ऐप पर यूजर्स की संख्या में 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि वेबसाइट ट्रैफिक में 16 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। गैर-अंग्रेजी कमेंट्री की शुरुआत को भी इस सफलता का बड़ा कारण माना जा रहा है।

ICC digital views: इंग्लैंड बनाम नेपाल मैच के लिए नेपाली भाषा की फीड और भारत बनाम अमेरिका मुकाबले के लिए हिंदी फीड सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए गए कंटेंट में शामिल रहे। डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ स्टेडियम में भी दर्शकों की शानदार मौजूदगी देखने को मिली। आईसीसी के मुताबिक पहले छह मुकाबलों में भारत और श्रीलंका के मैदानों पर कुल 1,16,595 दर्शक मैच देखने पहुंचे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire