Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ICC Champions Trophy 2025: आ गई ICC चैंपियंस ट्रॉफी की फाइनल डेट, इस दिन आमने सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

ICC Champions Trophy 2025: आ गई ICC चैंपियंस ट्रॉफी की फाइनल डेट, इस दिन आमने सामने होंगे भारत-पाकिस्तान
X

ICC Champions Trophy 2025: नई दिल्ली। लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेज़बानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा की जाएगी। इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी, जो क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होगा।

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC को सूचित किया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई, यूएई को तटस्थ स्थल के रूप में अंतिम रूप दिया गया है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के ग्रुप-स्टेज मैच दुबई में खेले जाएंगे। इसके अलावा, अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है, तो इन मैचों का भी आयोजन दुबई में किया जाएगा।

ICC Champions Trophy 2025: पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्पष्ट रूप से कह दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल के तहत 8 टीमों के टूर्नामेंट की मेज़बानी स्वीकार की। PCB के प्रवक्ता आमिर मीर ने एक बयान में कहा, "हमने आईसीसी को सूचित कर दिया है कि पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शेख मुबारक अल नाहयान के बीच हुई बैठक के बाद स्थल का चयन किया गया है।"

ICC Champions Trophy 2025: हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है, लेकिन यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घटना होने वाली है। आपको बता दें ICC चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो सकती है। लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire