Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ICAI ने जारी किया CA फाउंडेशन मई 2026 का रिजल्ट, साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर, ऐसे देखें अपना परिणाम

ICAI ने जारी किया CA फाउंडेशन मई 2026 का रिजल्ट, साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर, ऐसे देखें अपना परिणाम
X

CA Foundation: नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार कुल 90,217 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 18,124 अभ्यर्थी सफल रहे। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 20.09% रहा।

महाराष्ट्र के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

इस बार ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में महाराष्ट्र के तीन छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल किए। नासिक की साक्षी जैन ने 400 में से 371 अंक (92.75%) प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। चंद्रपुर के अयानअब्बास अजानी 367 अंक (91.75%) के साथ दूसरे और पुणे की राधा उन्मेष मुलाय 365 अंक (91.25%) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

लड़कों का पास प्रतिशत रहा ज्यादा

परीक्षा में 46,798 पुरुष और 43,419 महिला उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें 9,769 पुरुष और 8,355 महिला उम्मीदवार सफल रहीं। पुरुषों का पास प्रतिशत 20.88% रहा, जबकि महिलाओं का 19.24% दर्ज किया गया।


पास होने के लिए क्या है नियम
ICAI के अनुसार, परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 40% अंक और सभी विषयों को मिलाकर कुल 50% अंक लाना जरूरी है। वहीं, 70% या उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों को "Qualified with Distinction" का दर्जा दिया जाता है।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार caresults.icai.org पर जाकर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति दर्ज होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire