Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IAS transfer: मध्य प्रदेश में आईएएस अफसरों के थोक तबादले, 12 जिलों के कलेक्टर बदले,सीएम के सचिव भी तबादला लिस्ट में शामिल

IAS transfer: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सोमवार देर रात 42 आईएएस अफसर के थोक बंद तबादले किए हैं। तबादलों में 12 जिलों के कलेक्टर को भी इधर से उधर किया गया है। जारी सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री के दो सचिव भी

IAS transfer: मध्य प्रदेश में आईएएस अफसरों के थोक तबादले, 12 जिलों के कलेक्टर बदले,सीएम के सचिव भी तबादला लिस्ट में शामिल
X

भोपाल। IAS transfer: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सोमवार देर रात 42 आईएएस अफसर के थोक बंद तबादले किए हैं। तबादलों में 12 जिलों के कलेक्टर को भी इधर से उधर किया गया है। जारी सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री के दो सचिव भी तबादला लिस्ट में शामिल है।

IAS transfer: वर्तमान में सीएम के सचिव पदस्थ, भरत यादव को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल बनाया गया है। सचिव, मुख्यमंत्री, अविनाश लवानिया को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर बनाया गया है। वहीं आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण सिबि चक्रवर्ती को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।

IAS transfer: लंबे समय कलेक्टरी मिलने का इंतजार कर रही 2011 बेच की आइएएस अधिकारी नेहा मरवाया सिंह को भी कलेक्टर बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें डिंडोरी जिले के कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों राजधानी भोपाल में आइएएस सर्विस मीट का आयोजन किया गया था। उस दौरान नेहा का दर्द छलका था। उन्होंने कहा था कि 2015 बेच के आईएएस अधिकारियों को कलेक्टर बना दिया गया है। लेकिन 2011 बैच की होने के बावजूद भी उन्हें अब तक कलेक्टर रहने का सुख हासिल नहीं हुआ है।

IAS transfer: साथ ही ढाई सालों से भोपाल जिला पंचायत के सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे ऋतुराज सिंह भी आखिरकार देवास के कलेक्टर बन गए हैं। वह भी लंबे समय से कलेक्टर बनने का इंतजार कर रहे थे। इधर जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए है उनमें गुना, खरगोन, डिंडौरी, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, श्योपुर, देवास और बुरहानपुर जिले के कलेक्टर शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire