Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IAS Nidhi Chibber: छत्तीसगढ़ केडर की IAS अधिकारी निधि छिब्बर को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मिला नीति आयोग के CEO का अतिरिक्त प्रभार

IAS Nidhi Chibber

IAS Nidhi Chibber: छत्तीसगढ़ केडर की IAS अधिकारी निधि छिब्बर को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मिला नीति आयोग के CEO का अतिरिक्त प्रभार
X

IAS Nidhi Chibber: नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निधि छिब्बर को नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह जिम्मेदारी उन्हें बीवीआर सुब्रह्मण्यम का तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद दी गई है। वर्तमान में छिब्बर नीति आयोग के विकास निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय (डीएमईओ) की महानिदेशक हैं और केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की मॉनिटरिंग व मूल्यांकन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

IAS Nidhi Chibber: कौन है IAS निधि छिब्बर

1994 बैच की आईएएस अधिकारी निधि छिब्बर मूल रूप से हरियाणा की निवासी हैं। उन्होंने इतिहास में परास्नातक और विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त की है तथा बौद्धिक संपदा अधिकार में पीजी डिप्लोमा भी किया है। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने जांजगीर-चांपा की कलेक्टर, सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद संभाले हैं।

IAS Nidhi Chibber: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए वह रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव और भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रहीं। 13 मई 2022 को उन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। मार्च 2024 में वह नीति आयोग में सलाहकार बनीं। नीति आयोग, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2015 को योजना आयोग के स्थान पर हुई थी, सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने वाला देश का प्रमुख नीतिगत विचार मंच है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire