Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
IAF Plane Crash : हरियाणा में IAF जगुआर विमान क्रैश, पायलट पैराशूट से सुरक्षित उतरा...
- Rohit banchhor
- 07 Mar, 2025
स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें विमान के धुएं और आग के गुबार देखे जा सकते हैं।
IAF Plane Crash : पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का एक लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भर चुका था। हादसे के बाद पायलट पैराशूट के जरिए सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा।
IAF Plane Crash : बता दें कि दुर्घटना बालदवाला गांव के पास हुई, जहां विमान लहराते हुए पेड़ों से टकराता हुआ जंगल के बीच एक खाई में गिरा। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और वह कई टुकड़ों में बंट गया। विमान के टुकड़े आसपास के क्षेत्रों में बिखरे हुए पाए गए। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है।
IAF Plane Crash : हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है, जो दुर्घटना के सही कारणों की जांच करेगी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र को सील कर दिया गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें विमान के धुएं और आग के गुबार देखे जा सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव, भारत जा रहे जहाज समेत दो को ईरान ने बनाया बंधक, गोलीबारी से एक जहाज क्षतिग्रस्त
- 2. Ruckus in Pakistan over tribute to Asha Bhosle: पाकिस्तान में आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर बवाल, सरकार ने चैनल को भेजा नोटिस
- 3. Disha Vakani Father Death: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दयाबेन के पिता भीम वकानी का निधन, बेटे मयूर ने दी जानकारी, अहमदाबाद में होगा अंतिम संस्कार
- 4. Samrat Vikramaditya Mahanatya : काशी में बोले CM योगी : न्याय की नींव आज भी सम्राट विक्रमादित्य की नीतियों पर, सीएम डॉ. मोहन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की 'वैदिक घड़ी'
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

