Begin typing your search above and press enter to search.
IAF Health Cube: 15,000 फीट के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हेल्थ क्यूब के सफल पैरा ड्रॉप ऑपरेशन, थल सेना व वायु सेना ने दिया अंजाम
IAF Health Cube: भारतीय वायु सेना (IAF) और भारतीय थल सेना ने संयुक्त रूप से 15,000 फीट के ऊंचाई वाले क्षेत्र में आरोग्य मैत्री स्वास्थ्य

नई दिल्ली। IAF Health Cube: भारतीय वायु सेना (IAF) और भारतीय थल सेना ने संयुक्त रूप से 15,000 फीट के ऊंचाई वाले क्षेत्र में आरोग्य मैत्री स्वास्थ्य क्यूब का पहला सफल पैरा-ड्रॉप ऑपरेशन किया। इन महत्वपूर्ण ट्रामा केयर क्यूब को परियोजना भीष्म (सहयोग हित और मैत्री के लिए भारत स्वास्थ्य पहल) के तहत स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।
IAF Health Cube: बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत यह अभियान शुरू किया गया है। इसमें मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) प्रभावित क्षेत्रों को महत्वपूर्ण आपूर्ति प्रदान करना निर्धारित है।
IAF Health Cube: भारतीय वायु सेना ने क्यूब को एयरलिफ्ट करने और सही तरीके से पैरा-ड्रॉप करने के लिए सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान का इस्तेमाल किया। अपने परिचालन कौशल और दक्षता के लिए जानी जाने वाली भारतीय सेना की पैरा ब्रिगेड ने ट्रामा केयर क्यूब की सफल तैनाती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
IAF Health Cube: इस प्रदर्शन ने एचएडीआर अभियानों को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए, ऐसी विशेष सैन्य परिसंपत्तियों की क्षमता को रेखांकित किया है। इस ऑपरेशन ने सशस्त्र बलों के तालमेल का उदाहरण दिया। साथ ही समय पर प्रभावी सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


