Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
पढ़ी-लिखी पत्नी का घूंघट ना करना पति को गुजरा नागवार, तलाक तक पहुंची नौबत, फैमिली कोर्ट ने दी समझाइश
कोर्ट की बात मानकर दंपति ने दो साल के बच्चे की खातिर आपस में राजीनामा कर लिया।

MP News : भोपाल। पत्नी का बिना घूंघट घर से बाहर निकला एक पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने उसे घर से निकाल दिया। पत्नी का घर से बाहर निकलना भी उसे अच्छा नहीं लगता था। दोनों चार महीने से अलग रह रहे थे। मामला फैमिली कोर्ट पहुंच गया। हालांकि बाद में कोर्ट की बात मानकर दंपति ने दो साल के बच्चे की खातिर आपस में राजीनामा कर लिया।
MP News : दरअसल, भोपाल जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले राजेश (परिवर्तित नाम) की शादी अर्चना (परिवर्तित नाम) से 4 साल पहले हुई थी। उनका एक बेटा है। पति का कहना है कि पत्नी खुले विचारों के चलते अपने मन मुताबिक रहती-खाती है। वह परिवार की परंपरा का मान रखना नहीं चाहती। सारा दिन यूटयूब पर वीडियो देखती रहती है। इस वजह से शुरू से मतभेद हो रहे हैं। पत्नी पहले घर छोड़कर भी जा चुकी है। वहीं, पत्नी ने बताया कि पति उसे घूंघट के बिना घर से बाहर नहीं निकलने देता है, इससे वह परेशान है। यहां तक कि कोई आसपास न हो तब भी कहता है कि कोई अचानक आ जाएगा, घूंघट डाल लो। इससे वह परेशान हो गई है।
MP News : उसने कहा कि उसने 12 वीं की पढ़ाई भोपाल से ही की थी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी की। उसे साइंस में रुचि है और यूटयूब पर इससे संबंधित वीडियो देखती है। पति पढ़े-लिखे नहीं हैं, इसलिए शक करते हैं। पत्नी ने यह भी कहा कि पति शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। बच्चे की शिक्षा की बात होती है तब भी रवैया उदासीन ही रहता है। पत्नी ने बताया कि वह आगे पढ़ना और जॉब करना चाहती है। शादी के पहले पति ने हां भरते हुए कहा था कि वह भी भोपाल में दुकान डालना चाहता है और आगे भोपाल में ही रहेगा। लेकिन अब उसने साफ इंकार कर दिया।
MP News : इस मामले में कोर्ट ने दंपति को समझाइश दी कि आपसी सामंजस्य के साथ बच्चे की खातिर रिश्ते को एक मौका दें। साथ ही पति को समझाया कि पत्नी पर शक करना और उसे बंदिशों में रखना बंद करे। वहीं कोर्ट ने पत्नी से कहा कि वह भी पति की बात का मान रखे। मामले में दंपति ने राजीनामा कर लिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


