Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Hurun India Philanthropy List 2024: टेक उद्योगपति शिव नादर बने देश के सबसे बड़े दानदाता, हर दिन दान किए 5.90 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। Hurun India Philanthropy List-2024 के अनुसार, टेक उद्योगपति शिव नादर लगातार पांचवे साल देश के सबसे बड़े दानदाता बने हैं, जिन्होंने हर दिन 5.90 करोड़ रुपए का दान दिया। इस सूची में 1 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024 के बीच के दान के आंकड़ों को शामिल किया गया है।
दूसरे स्थान पर अंबानी परिवार: इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अंबानी परिवार है, जिन्होंने 407 करोड़ रुपए का दान दिया। इस साल सूची में सबसे ज्यादा दानवीर मुंबई से हैं (61), जबकि नई दिल्ली से 39, बेंगलुरु से 18, हैदराबाद से 12 और पुणे से 11 लोग शामिल हुए हैं। अहमदाबाद से 9, चेन्नई और कोलकाता से 8-8, गुरुग्राम से 5 और सूरत से 3 लोग भी इस सूची में शामिल हैं।
महिलाओं में रोहिणी नीलेकणि सबसे आगे: 154 करोड़ रुपए के योगदान के साथ, रोहिणी नीलेकणि देश की सबसे बड़ी महिला दानदाता बनीं। वहीं, नंदन नीलेकणि ने 307 करोड़ रुपए दान देकर सूची में छठा स्थान प्राप्त किया।
अदाणी परिवार के दान में 16% की वृद्धि: गौतम अदाणी और उनके परिवार ने 330 करोड़ रुपए का दान किया, जो पिछले साल की तुलना में 16% अधिक है। अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से ये दान शिक्षा, कौशल विकास और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में किया गया।
शिक्षा के लिए सबसे अधिक दान: 3,680 करोड़ रुपए का दान शिक्षा क्षेत्र के लिए दिया गया, जिसमें 123 दानदाताओं ने योगदान दिया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 138% की बढ़ोतरी है। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 626 करोड़ रुपए, ग्रामीण विकास के लिए 331 करोड़ रुपए, पर्यावरण के लिए 177 करोड़ रुपए और इकोसिस्टम बिल्डिंग के लिए 202 करोड़ रुपए का दान दिया गया।
सीएसआर में रिलायंस शीर्ष पर: कॉर्पोरेट सीएसआर योगदान में, रिलायंस इंडस्ट्रीज 900 करोड़ रुपए के साथ पहले स्थान पर रही। इसके बाद जिंदल स्टील एंड पावर ने 228 करोड़ रुपए का सीएसआर योगदान किया, जो निर्धारित सीमा से 50 करोड़ रुपए अधिक है।
Related Posts
More News:
- 1. Chhattisgarh High Court: हसदेव अरण्य खनन के खिलाफ अपील खारिज, कानूनी मंजूरी के बाद हस्तक्षेप नहीं: हाईकोर्ट
- 2. Delhi Airport Plane Accident : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : टैक्सिींग के दौरान भिड़े दो विमान, विंगलेट को पहुंचा नुकसान
- 3. Friday Horoscope: शुक्रवार का दिन आपके करियर में लाएगा वित्तीय स्थिरता, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
- 4. MP News : एग्जाम से पहले ही व्हाट्सएप पर हुआ पेपर लीक, 3 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

