Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Human Trafficking : शादी के नाम पर युवती का सौदा, यूपी में बेची गई, 7 आरोपी गिरफ्तार...

इस जघन्य कृत्य के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़िता को छुड़ाया और चार अंतरराज्यीय तस्कर सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Human Trafficking : शादी के नाम पर युवती का सौदा, यूपी में बेची गई, 7 आरोपी गिरफ्तार...
X

Human Trafficking : सरगुजा। जिले के अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाला मानव तस्करी का मामला सामने आया है, जो मानवता को शर्मसार करता है। एक ही परिवार के तीन लोगों ने शादी का झांसा देकर एक युवती के जीवन को तबाह कर दिया। उन्होंने युवती को उत्तर प्रदेश के कानपुर ले जाकर एक तस्कर से उसकी शादी कराई, जिसने उसके साथ शारीरिक शोषण किया और फिर उसे 70,000 रुपये में बेच दिया। इस जघन्य कृत्य के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़िता को छुड़ाया और चार अंतरराज्यीय तस्कर सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि पीड़िता की रिश्तेदार ने 19 जून 2025 को मणिपुर पुलिस को शिकायत दी कि उसे उत्तर प्रदेश में बेच दिया गया है। रिश्तेदार (बहन) ने बताया कि उसे 1 लाख रुपये में बेचा गया था। इस सूचना पर मणिपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अंबिकापुर से गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी और उनके बेटे ने कबूला कि उन्होंने कानपुर के दो तस्करों के साथ मिलकर युवती को शादी का प्रलोभन देकर उत्तर प्रदेश ले गए। शादी के बाद तस्कर ने पीड़िता का शोषण कर उसे जालौन जिले के एक गांव में बेच दिया।

मणिपुर पुलिस ने अंबिकापुर से तीन आरोपियों को कानपुर ले जाकर वहां के दो तस्करों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने जालौन के एक परिवार को 70,000 रुपये में युवती बेची और प्राप्त राशि को सभी के बीच बांट लिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित छत्तीसगढ़ वापस लाया और सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 3,100 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जो तस्करी में इस्तेमाल हुए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire