Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
पानी पुरी बेचने वाला युवक कैसे बना गांजा तस्कर, क्या थी परेशानी, पढ़ें पूरी खबर...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर में पानी पुरी का व्यापार करने के उद्देश्य से आए एक युवक ने नगर निगम की तानाशाही के चलते अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। आरोपी का कहना है कि नगर निगम अतिक्रमण के नाम पर बार-बार उसका ठेला उठा कर ले जाती थी। जिससे परेशान होकर उसने पानी पुरी बेचने का व्यापार बंद कर छोटे स्तर पर गांजा बेचना शुरू किया। वह झांसी से छोटे स्तर पर गांजे की पुड़िया बनाकर लाता था और भोपाल में अलग-अलग स्थान पर बेचने का काम करता था।
MP News : दरअसल राजधानी भोपाल में अवैध मादक पदार्थ को लेकर भोपाल पुलिस की सख्ती जारी है। उसी बीच भोपाल की अवधपुरी थाना पुलिस को इनपुट मिला था की थाना क्षेत्र में आने वाली बीडीए कॉलोनी में सुशील जोशी नामक व्यक्ति गांजे की पुड़िया बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने टीम तैयार कर घेराबंदी कर पकड़ा तो पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यूपी के झांसी का रहने वाला है और कुछ सालों पहले भोपाल में पानी पुरी फुलकी का व्यवसाय करने के लिए आया था। वह शहर के ही अवधपुरी क्षेत्र में पानी पुरी का ठेला संचालित करता था।
MP News : लेकिन नगर निगम के कर्मचारी बार-बार अतिक्रमण के नाम पर उसका ठेला उठा ले जाते थे। आए दिन होने वाली कार्रवाई से परेशान होकर उसने पानी पुरी का धंधा बंद कर दिया। जब आगे उसे व्यवसाय के लिए कोई रास्ता नहीं दिख तो उसने झांसी से ही गांजा लाकर शहर में बेचने का काम शुरू किया। वह ट्रेन के माध्यम से कम स्तर पर गांजा लाता था और उसकी पुड़िया बनाकर शहर में बेचता था। फिलहाल अवधपुरी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Car falls into gorge in Mussoorie: मसूरी में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
- 2. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, नहीं बढ़ेगी ईएमआई
- 3. CG Naxal News: सुकमा के कुम्माडोंग जंगल में नक्सलियों के हथियार और डंप बरामद, सर्चिंग जारी
- 4. CG News: अंबिकापुर में नायब तहसीलदार मारपीट मामले में खत्म हुई हड़ताल, आज से काम पर लौटेंगे तहसीलदार और नायब तहसीलदार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

