Begin typing your search above and press enter to search.
भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
छावनी क्षेत्र में हाईवे पर ऑटो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में ऑटो सवार नरेश उनकी पत्नी उषा बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई है।

भोपाल/ग्वालियर। ग्वालियर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र में हाईवे पर ऑटो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में ऑटो सवार नरेश उनकी पत्नी उषा बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मुरैना जिले के रहने वाले थे। ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
जानकारी अनुसार हादसा उस समय हुआ जब नरेश और उनका परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिंड गए थे और वहां से लौट रहे थे,गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी,जिससे पूरा परिवार काल के गाल में समा गया।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर शवो को पीएम के लिए भिजवाया। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अभी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है, ऑटो में बैठे अन्य लोग घायल हो गए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


