Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर भीषण सड़क हादसा: बस की ट्रेलर से टक्कर, 1 की मौत, कई घायल

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर भीषण सड़क हादसा: बस की ट्रेलर से टक्कर, 1 की मौत, कई घायल
X

रायपुर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित वेंकट नगर खैरझिटी गांव के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में महेंद्र ट्रेवल्स की जगदलपुर से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस (नंबर CG 19 F 0297) का एक खराब पड़े ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हो गए। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों को अनूपपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और तेज रफ्तार के साथ बार-बार ओवरटेक कर रहा था। इसी वजह से बस अनियंत्रित हो गया और खराब पड़े ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले और मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर अनूपपुर जिले की एडिशनल एसपी ज्योति दुबे और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एडिशनल एसपी ओम चंदेल, एसडीओपी श्याम सिदार और ट्रैफिक टीआई की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने और यातायात जाम को हटाने में मदद की।

साथ ही, घायलों के परिजनों को सूचना देकर उनकी सहायता की जा रही है। बता दे की यातायात पुलिस के द्वारा तेज रफ्तार वाहनों पर ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण इस तरह के तेज रफ्तार वाहन चालक के हौसले बुलंद रहते हैं और इस तरह की घटना घटित होती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire