Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सरायपाली में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक महिला की मौत

सरायपाली में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक महिला की मौत
X

महासमुंद। सरायपाली के छिंदपाली के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जब की दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। घटना सरायपाली थाना क्षेत्र का है। हादसा छिंदपाली गांव के पास हुआ, जब सिरसोभा निवासी बाइक सवार एक महिला और दो अन्य लोग पिकअप वाहन की चपेट में आ गए।

टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को तत्काल जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने पिकअप चालक रवि प्रजापति, जो इंदौर का निवासी है, को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire