Begin typing your search above and press enter to search.
कोण्डागांव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक, कार और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, कई लोग घायल

कोण्डागांव: कोण्डागांव जिले के फरसगांव के पास नेशनल हाइवे 30 पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बोरगांव के पास हुए इस हादसे में एक ट्रक, कार और स्कूटी की टक्कर हो गई।
इस हादसे में कार चालक विजय चेतवानी, जो रायपुर निवासी थे, की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दो महिलाओं और दो बच्चों समेत स्कूटी पर सवार ग्राम कुल्हाडगांव के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सभी घायलों को इलाज के लिए फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार अपने घर कुल्हाडगांव की ओर जा रहे थे, जबकि कार रायपुर की ओर जा रही थी और ट्रक जगदलपुर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


