Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भीषण सड़क हादसा: कुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल...

भीषण सड़क हादसा: कुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल...
X

सोनभद्र: उत्तरप्रदेश से बड़ी ख़राब सामने आ रही है। यहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो से ट्रेलर जा भिड़ी। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं छह की हालत गंभीर है. घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी बोलेरो सवार कुम्भ स्नान कर छत्तीसगढ़ लौट रहे थे।

इसी दौरान ट्रेलर आ भिड़ी, इसकी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बोलेरो को परखच्चे उड़ गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालो की पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई (30) अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायलों में रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (ढाई वर्ष), सुरेंद्री देवी (32) शामिल है.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire