Top
Begin typing your search above and press enter to search.

खैरागढ़-धमधा रोड पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार. इनोवा के उड़े परखच्चे

खैरागढ़-धमधा रोड पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार. इनोवा के उड़े परखच्चे
X

खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-धमधा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है, जब धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार बाजार अतरिया के पास साहेब पेट्रोल पंप पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह इनोवा कार खैरागढ़ के जंघेल कृषि केंद्र के संचालक ताम्रध्वज जंघेल की बताई जा रही है। हादसे के वक्त ताम्रध्वज कार में सवार थे और टक्कर के बाद वह गाड़ी में फंस गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।

उनकी हालत बेहद गंभीर है, जिसके चलते उन्हें तत्काल इलाज के लिए भिलाई रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनोवा कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक संभवतः ट्रक को देख नहीं सका और यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के पीछे का कारण क्या था। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire