Top
Begin typing your search above and press enter to search.

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कुंभ स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कुंभ स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
X

प्रयागराज: प्रयागराज से कुंभ स्नान करके लौट रहे एक परिवार के छह लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज के पास आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर हुआ। मरने वालों में दंपती और उनकी दो बेटियां समेत छह लोग शामिल हैं। यह परिवार महाकुंभ स्नान करके पटना लौट रहा था। पटना पहुंचने से 40 किमी पहले, ड्राइवर ने झपकी ले ली और कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक पहिया 20 फीट दूर पड़ा मिला। कुछ मिनटों के अंदर ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कार से लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। पीछे की सीट पर दो महिलाएं और दो लड़कियां बैठी थीं, जबकि आगे की सीट पर ड्राइवर और एक पुरुष थे।

भोजपुर पुलिस ने बताया कि सभी लोग पटना के जक्कनपुर के रहने वाले थे और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि वे गुरुवार को पटना से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे और लौटते समय हादसा हुआ। नीय लोगों ने कहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी गूंज करीब 200 मीटर तक सुनाई दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire