Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक आपस में भिड़ी गाड़ियां, घंटों तक लगा जाम

नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक आपस में भिड़ी गाड़ियां, घंटों तक लगा जाम
X
कोरबा। नेशनल हाईवे 130 पर आधी रात को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर स्वराज माजदा को ठोकर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसा आधी रात को हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार और स्वराज माजदा को जोरदार टक्कर मारी। घटना के बाद ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी से कूदकर भागने लगा, लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रही एक और तेज रफ्तार ट्रेलर खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

घायल ड्राइवर का रेस्क्यू ऑपरेशन
दूसरी ट्रेलर के ड्राइवर केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय बचाव दल ने करीब 2 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला। घायल ड्राइवर को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हाईवे पर घंटों तक जाम
इस हादसे के कारण कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर करीब 3 घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। घटना स्थल पर डायल 112, कटघोरा और बांगो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाया और यातायात को बहाल कराया।

कार पार्षद की बताई जा रही है
हादसे में कार कटघोरा के वार्ड नंबर 3 के पार्षद की बताई जा रही है। कार और स्वराज माजदा के ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, कार का आधा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire