Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक फरार

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक फरार
X

कोरबा। बिलासपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर बांगो क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक ट्रक के नीचे फंस गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो लोग ग्राम लेपरा के रहने वाले थे और रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश की। बांगो पुलिस और डायल 112 की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। बाइक सवार दोनों घायलों को 112 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, ट्रक चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और ट्रक में तुरंत आग भड़क उठी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire