Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Nag Panchami 2026 : सावन 2026 का दुर्लभ महासंयोग, 23 साल बाद सोमवार को पड़ेगी नागपंचमी, शिव भक्तों पर रहेगी विशेष कृपा

Nag Panchami 2026 : सावन 2026 का दुर्लभ महासंयोग, 23 साल बाद सोमवार को पड़ेगी नागपंचमी, शिव भक्तों पर रहेगी विशेष कृपा
X

Nag Panchami 2026 : धर्म डेस्क। भगवान शिव को समर्पित पवित्र श्रावण मास इस वर्ष कई दुर्लभ और शुभ संयोग लेकर आ रहा है। इस बार सावन 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष का सबसे विशेष संयोग यह है कि नागपंचमी 23 साल बाद सोमवार के दिन पड़ रही है।


इससे पहले वर्ष 2003 में यह शुभ योग बना था। सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन माना जाता है और नागदेव उनके गले के आभूषण हैं, इसलिए इस संयोग को सोमवती नागपंचमी के रूप में अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 17 अगस्त को पड़ेगी, जो सावन का तीसरा सोमवार भी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, चंदन और बेलपत्र अर्पित कर अभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान शिव के साथ नागदेव की भी कृपा प्राप्त होती है।


इस वर्ष सावन के प्रत्येक सोमवार पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शिववास का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिसे पूजा-पाठ, व्रत और मनोकामना पूर्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है।

इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे- 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त (नागपंचमी महासंयोग) और 24 अगस्त। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस बार का श्रावण मास शिव आराधना, रुद्राभिषेक और विशेष अनुष्ठानों के लिए अत्यंत शुभ और पुण्यदायी रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire