Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Horoscope: भगवान सूर्यनारायण की कृपा से चमकेगा इन जातकों का भाग्य, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है।

Horoscope: भगवान सूर्यनारायण की कृपा से चमकेगा इन जातकों का भाग्य, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
X

Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आइए जानें आज क्या है आपके भाग्य में… राशिफल 26-10-2025

Horoscope: मेष राशि : आज का दिन बेहद खास रहेगा। जीवनसाथी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि : पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिजन आपकी प्रशंसा करेंगे। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। लव, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि : नई चीजों को एक्सप्लोर करने की इच्छा बढ़ेगी। आपके सरल और मिलनसार स्वभाव दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। इससे कार्यों के पॉजिटिव रिस्पान्स मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। ऑफिस मीटिंग में अपने आइडियाज सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

Horoscope: सिंह राशि : प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। ऑफिस मैनेजमेंट में सकारात्मक छवि बनी रहेगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। कुछ जातकों को नई जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकती है। आज आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। भाई-बहन से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवादों को सुलझाने का प्रयास करें। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि : प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के अनगिनत अवसर मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। सिंगल जातकों को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना चाहिए। नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहना चाहिए। इससे जीवनसाथी की तलाश पूरी होने की संभावना बढ़ेगी। आज चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में हों। साथी से अपने इमोशन्स को शेयर करने के लिए परफेक्ट दिन है। हालांकि, आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। अचानक से बड़े अमाउंट में लग्जरी आइटम की खरीदारी करने से बचें। सेहत पर ज्यादा ध्यान दें।

तुला राशि : प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण हो सकता है। ऑफिस में आइडियाज को सीनियर्स के सामने शेयर करते समय थोड़ा सतर्क रहें। अपने विचार स्पष्ट तरीके से व्यक्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी न बढ़े। बिजनेसमेन नया प्रोजेक्ट लॉन्च करने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ी डिस्टर्बेंस रहेगी। अनियंत्रित खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आज निवेश से जुड़े फैसले टाल दें।

वृश्चिक राशि : जीवन की सभी परेशानियां समाप्त होंगी। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। आज आप सोच-समझकर रियल एस्टेट या नई प्रॉपर्टी में इनवेस्ट कर सकते हैं। कुछ जातकों को धन को लेकर चल रहे कानूनी विवादों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।

Horoscope: धनु राशि : आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा।, लेकिन विपरीत परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए धन बचत जरूर करें। धन के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। नई जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकती है। कुछ जातकों को विदेश में जॉब करने का अवसर मिल सकता है। जिन लोगों का अभी हाल ही में ब्रेक-अप हुआ है, उनकी लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों।

मकर राशि : दिन सामान्य रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की करेंगे। करियर में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। नए कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। हालांकि, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। आज बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने का प्रयास करें। रिश्तों में कड़वाहट ज्यादा बढ़ने न दें। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है। आय में वृद्धि होगी। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। देर रात वाहन चलाने से बचें।

कुंभ राशि : आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। नए घर या वाहन की खरीदारी संभव है। प्रोफेशनल लाइफ में नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। बिजनेसमेन को नए लोकेशन पर व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए कई जगहों से फंड मिल सकता है। आज भावुक होकर कोई फैसला न लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनाव मुक्त रहेंगे।

Horoscope: मीन राशि : आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। ऑफिस में आपके कार्यों का क्लाइंट पॉजिटिव फीडबैक देंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। मैरिड लाइफ में किसी तीसरे का दखल ज्यादा बढ़ने न दें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को बातचीत के जरिए समाधान निकालें। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और उनसे अपने इमोशन्स शेयर करें। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire