Top
Begin typing your search above and press enter to search.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मुलाकात करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कानून व्यवस्था की भी होगी समीक्षा

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मुलाकात करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कानून व्यवस्था की भी होगी समीक्षा
X

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 दिसंबर से तीन दिन के लिए छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे, जहां वह राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान शाह नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने वालों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत करेंगे। यह जानकारी सूत्रों द्वारा दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि राज्य के बस्तर और कोंडागांव जिले, जो कभी नक्सलवाद से प्रभावित थे, अब पूरी तरह से नक्सलियों से मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही, अन्य क्षेत्रों से नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वह रायपुर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और राज्य में सुरक्षा स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। अमित शाह रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस को 'प्रेसिंडेंट्स कलर अवार्ड' भी प्रदान करेंगे और जगदलपुर में आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों, स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों से बातचीत करेंगे। इसके अतिरिक्त, वह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे और जगदलपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे, ताकि उनका हौंसला बढ़ाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire