Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Hollywood actor James Handy: हॉलीवुड एक्टर जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड के बेटे ने चाकू मारकर ली जान

Hollywood actor James Handy: हॉलीवुड एक्टर जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड के बेटे ने चाकू मारकर ली जान
X

Hollywood actor James Handy: मुंबई: हॉलीवुड अभिनेता जेम्स हैंडी, जिन्होंने 'टॉप गन: मेवरिक', 'जुमांजी' और कई अन्य लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया था, अब इस दुनिया में नहीं रहे। 81 वर्षीय अभिनेता की लॉस एंजिल्स के टार्जाना इलाके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, इस वारदात को उनकी गर्लफ्रेंड के बेटे माइकल ग्लेडहिल ने अंजाम दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 जून 2026 की सुबह पुलिस को एक अज्ञात कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को जेम्स हैंडी अपने घर के सामने वाले आंगन में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उनकी छाती पर चाकू के कई घाव थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी 44 वर्षीय माइकल ग्लेडहिल, जेम्स हैंडी की गर्लफ्रेंड का बेटा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। जेम्स हैंडी ने अपने लंबे करियर में कई चर्चित फिल्मों और टीवी शो में काम किया। वे 'टॉप गन: मेवरिक', 'लोगन', 'जुमांजी', 'द रॉकेटीयर' तथा 'एनवाईपीडी ब्लू' जैसे प्रोजेक्ट्स में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire