Create your Account
रायपुर प्रेस क्लब में होली मिलन: सीएम साय और डिप्टी सीएम ने पत्रकारों संग खेली होली, भिंडी की माला पहनाकर किया गया स्वागत…
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में आज होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप, विधायक अनुज शर्मा और महापौर मीनल चौबे समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भी इस आयोजन में शिरकत की।
समारोह में सीएम साय और डिप्टी सीएम साव ने पत्रकारों के साथ जमकर रंग खेला और माहौल को खुशनुमा बना दिया। सीएम साय ने नगाड़ा बजाकर समां बांध दिया, तो वहीं विधायक अनुज शर्मा ने फाग गीत गाकर सबका दिल जीत लिया।
नगाड़े की धुन पर सीएम साय, डिप्टी सीएम साव और पत्रकार जमकर थिरके। इस दौरान प्रेस क्लब की ओर से सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव को भिंडी की माला पहनाकर अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया, जो समारोह में चर्चा का विषय बना रहा। होली मिलन के इस मौके पर रंगों के साथ गीत-संगीत की मस्ती देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता घायल
- 2. Stock Market July 3: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, आईटी शेयरों ने भरी उड़ान
- 3. Sai Cabinet Meeting: मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक 8 को, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
- 4. Vikram 1 Mission: स्पेस में भारत रचने जा रहा नया इतिहास, इस दिन लॉन्च होगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

