Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Hockey Asia Cup 2025: खेल मंत्रालय ने हॉकी एशिया कप को लेकर लिया बड़ा फैसला, पाकिस्तान को भारत में खेलने की…
Hockey Asia Cup 2025: नई दिल्ली: भारत सरकार ने हॉकी एशिया कप 2025 को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान की हॉकी टीम को भारत में आयोजित होने वाले इस मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति मिल गई है। यह टूर्नामेंट बिहार के राजगीर में 27 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
खेल मंत्रालय का रुख
सूत्रों के मुताबिक, खेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत की नीति बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में सभी योग्य टीमों को भाग लेने देने की है। “हम केवल द्विपक्षीय टूर्नामेंटों में अलग नीति अपनाते हैं। बहुराष्ट्रीय आयोजनों में भागीदारी पर कोई रोक नहीं है,” खेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हाल के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में बढ़े तनाव के चलते पाकिस्तान की भागीदारी पर संदेह था। लेकिन अब मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान की टीम को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति होगी।
8 देशों की टक्कर
इस बार हॉकी एशिया कप में 8 देश भाग ले रहे हैं: भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, ओमान, और चीनी ताइपे। टूर्नामेंट का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि इसका विजेता 2026 एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करेगा, जो बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित किया जाएगा।
खेल सकता है पाकिस्तान
खेल मंत्रालय के सूत्रों ने यह भी संकेत दिया है कि नवंबर-दिसंबर 2025 में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान की टीम को भारत में खेलने की अनुमति मिल सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. West Bengal: पश्चिम बंगाल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जारी हुई अधिसूचना, मुख्यमंत्री के पास रहेंगे अहम विभाग
- 2. CJP: लखनऊ में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, परीक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
- 3. CG News : पेड़ में एक ही फंदे पर झूलते मिले प्रेमी-प्रेमिका, पुलिस जांच में जुटी
- 4. CG Transfer : दो उप सचिव स्तर के अधिकारियों के हुए तबादले, सरकार ने जारी किया आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

