Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

HM Amit Shah on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कड़ा रुख, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- 'किसी को नहीं छोड़ेंगे, चुन-चुन कर मारेंगे'

Vpb
HM Amit Shah on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कड़ा रुख, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- किसी को नहीं छोड़ेंगे, चुन-चुन कर मारेंगे
X

HM Amit Shah on Pahalgam Terror Attack: नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकवाद और इसके सरपरस्तों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक इसे जड़ से खत्म नहीं कर दिया जाता।

HM Amit Shah on Pahalgam Terror Attack: शहीदों को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत में गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखा। गृहमंत्री ने कहा, केंदीय गृहमंत्री ने कहा कि जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी और जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उनको सजा दी जाएगी.

HM Amit Shah on Pahalgam Terror Attack: "कायराना हमलों का जवाब देगी मोदी सरकार"

शाह ने कहा- " प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चाहे उत्तर पूर्व हो, चाहे वामपंथी उग्रवाद का क्षेत्र हो या चाहे कश्मीर पर पड़ी आतंकवाद की छाया हो हर चीज का हमने मजबूती के साथ जवाब दिया है. अगर कोई कायराना हमला करके समझता है कि उनकी बड़ी जीत है तो समझ लें यह नरेंद्र मोदी सरकार है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा. इस देश की इंच-इंच जमीन से आतंकवाद को मूल समेत उखाड़ने का हमारा संकल्प है और वह सिद्ध होकर रहेगा."

HM Amit Shah on Pahalgam Terror Attack: आतंकियों को खुली चेतावनी

अमित शाह ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। "मैं आज जनता को बताना चाहता हूं कि 90 के दशक से कश्मीर में जो आतंकवाद चला रहे हैं उनके खिलाफ हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर मजबूती के साथ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं. आज वे यह न समझे कि हमारे नागरिकों की जान लेकर वो ये लड़ाई जीते हैं. मैं सभी आतंक फैलाने वालों को कहना चाहता हूं कि यह लड़ाई अंत नहीं है, एक मकाम है, एक-एक व्यक्ति को चुन-चुन कर इसका जवाब दिया जाएगा."


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire