Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Breaking: बांग्लादेश में हिंदू नेता भाबेश चंद्र रॉय की हत्या, घर से उठाकर ले गए बाइक सवार

दिनाजपुर। Bangladesh Hindu Leader Murder: बांग्लादेश में एक बड़े हिंदू नेता को घर से घर से उठाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, दिनाजपुर के बसुदेवपुर गांव निवासी भाबेश चंद्र रॉय (58) बांग्लादेश

Breaking: बांग्लादेश में हिंदू नेता भाबेश चंद्र रॉय की हत्या, घर से उठाकर ले गए बाइक सवार
X

दिनाजपुर। Bangladesh Hindu Leader Murder: बांग्लादेश में एक बड़े हिंदू नेता को घर से घर से उठाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, दिनाजपुर के बसुदेवपुर गांव निवासी भाबेश चंद्र रॉय (58) बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद की एक इकाई के उपाध्यक्ष थे। इलाके के हिंदू समुदाय में भाबेश की बड़ी पकड़ थी।

Bangladesh Hindu Leader Murder: जानकारी के अनुसार दो बाइक पर 4 लोग आए और भाबेश को घर से अगवा कर लेकर चले गए। नाराबारी गांव ले जाकर भाबेश को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। भाबेश बेहोश की हालत में घर पहुंचे। आनन-फानन में परिवार वाले भाबेश को दिनाजपुर के निजी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Bangladesh Hindu Leader Murder: भाबेश की मौत के बाद उनकी पत्नी शांतना ने बिराल पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की। पत्नी शांतना के मुताबिक, उनके ​पति को शाम 4:30 बजे एक फोन आया। फोन करने वालो ने कॉल करके उनके घर पर मौजूद होने की पुष्टि की। करीब 30 मिनट बाद दो मोटरसाइकिलों पर 4 लोग आए और भाबेश को अगवा कर ले गए और पीट-पीटकर मार डाला।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire