Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ILT20 लीग में हाई वोल्टेज ड्रामा, तीनों अंपायर के आउट देने के बाद भी, वापस बल्लेबाजी करने क्रीज़ पर आया बल्लेबाज, जानिए क्या है माजरा

ilt20 league

ILT20 लीग में हाई वोल्टेज ड्रामा, तीनों अंपायर के आउट देने के बाद भी, वापस बल्लेबाजी करने क्रीज़ पर आया बल्लेबाज, जानिए क्या है माजरा
X

खेल डेस्क: ILT20 लीग के शनिवार को खेले गए मुकाबले में गल्फ जायंट्स ने डिफेंडिंग चैंपियन MI एमिरेट्स को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। MI एमिरेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। टॉम बैंटन ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में गल्फ जायंट्स ने 8 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुकाबले का सबसे बड़ा ड्रामा 18वें ओवर में देखने को मिला। गल्फ जायंट्स को 13 गेंदों में 18 रन चाहिए थे। ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क अडायर ने सिंगल लिया, लेकिन टॉम कर्रन ने ओवर खत्म समझते हुए क्रीज छोड़ दी। इस मौके को भांपते हुए कायरन पोलार्ड ने गेंद उठाकर विकेटकीपर निकोलस पूरन की तरफ फेंकी, जिन्होंने गिल्लियां बिखेर दीं। थर्ड अंपायर ने कर्रन को रन आउट करार दिया।

हालांकि, गल्फ जायंट्स के कोच एंडी फ्लावर ने इस फैसले का विरोध किया और टॉम कर्रन को मैदान पर रुकने का इशारा किया। इसके बाद MI एमिरेट्स ने खेल भावना दिखाते हुए कर्रन को वापस बुला लिया। अंतिम ओवर में गल्फ जायंट्स ने धैर्य बनाए रखा और 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire