Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भारत-ए और श्रीलंका-ए मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा, वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का मारा, जानिए क्या है मामला

भारत-ए और श्रीलंका-ए मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा, वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का मारा, जानिए क्या है मामला
X

Vaibhav Suryavanshi: मुंबई: भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में क्रिकेट के साथ-साथ कई विवाद भी देखने को मिले। निर्धारित 50 ओवर में दोनों टीमों के 265-265 रन बनाने के बाद यह साफ नहीं था कि मैच का फैसला सुपर ओवर से होगा या नहीं। अंपायरों का मानना था कि शाम काफी हो चुकी है और खेल आगे बढ़ाना मुश्किल होगा। इस दौरान भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने अंपायरों से चर्चा की, जिसके बाद सुपर ओवर कराने का फैसला लिया गया।

सुपर ओवर में भी हुआ विवाद

सुपर ओवर के दौरान एक और विवाद सामने आया। श्रीलंका-ए की पारी की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज कैच आउट हो गया और अंपायर ने उसे आउट दे दिया। भारतीय खिलाड़ी मैदान छोड़ने लगे, लेकिन रिप्ले में पता चला कि गेंद बल्लेबाज की कमर से ऊपर थी और वह नो-बॉल थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को दोबारा मैदान पर बुलाया गया और आखिरी गेंद फिर से कराई गई।


मैच के बाद बढ़ा तनाव

श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में जीत हासिल की, लेकिन मैच खत्म होने के बाद माहौल और गरमा गया। बताया जा रहा है कि कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे से कुछ कहा, जिससे विवाद शुरू हो गया।

वैभव और खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की

बात बढ़ने पर वैभव सूर्यवंशी और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालांकि अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। ड्रेसिंग रूम की ओर लौटते समय भी वैभव काफी नाराज नजर आए।

बल्ले से नहीं चला जादू
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में बल्ले से बड़ा योगदान नहीं दे सके। उन्होंने 14 गेंदों में 21 रन बनाए। सुपर ओवर में भी वह टीम को जीत नहीं दिला पाए और भारत-ए को हार का सामना करना पड़ा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire