Top
Begin typing your search above and press enter to search.

चलती बाइक पर गिरा हाईटेंशन तार, पिता-पु़त्री सहित तीन जिंदा जले, पढ़ें पूरी खबर...

इस दौरान लोगों ने जगदीशपुर विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर सप्लाई कटवाने की कोशिश की।

चलती बाइक पर गिरा हाईटेंशन तार, पिता-पु़त्री सहित तीन जिंदा जले, पढ़ें पूरी खबर...
X

UP News : प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार क्षेत्र में रविवार की शाम को बिजली का हाईटेंशन तार बाइक सवारों पर गिर गया। इस हादसे में पिता-पुत्री व भतीजी जिंदा जल गए। वहीं मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीन मौतों से आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। शव कब्जे में लेने को लेकर पुलिस की ग्रामीणों से झड़प भी हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

UP News : बता दें कि विशुनपुर खुर्द के टोला धनहा निवासी शिवराज निषाद 25 वर्ष अपने दो वर्षीय पुत्री अदिति और 9 वर्षीय की भतीजी अन्नू को बाइक में बिठाकर आज शाम करीब 5.40 बजे सोनबरसा बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। अभी वह सोनबरसा बाजार के नहर पर ही पहुंचा था कि विद्युत ट्रांसफार्मर का जंपर टूट गया और हाईटेंशन तार उनके ऊपर गिर गया। तार में प्रवाहित 11 केवीए के करंट से तीनों जिंदा जल गए। बाइक भी धू-धू कर जल उठी। इस दौरान लोगों ने जगदीशपुर विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर सप्लाई कटवाने की कोशिश की।

UP News : आरोप है कि फोन करने के सात मिनट बाद लाइन काटी गई। पास के एक दुकानदार ने फायर सिलेंडर से आग बुझाई लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे से मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। शवों को कब्जे में लेने की कोशिश पर ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हुई। जिसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire