Create your Account
टोल प्लाजा पर हाई मास्ट लाइट का टावर गिरा, दो की मौत, कई घायल
रांची: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ, जब हाईवे टोल प्लाजा पर लगा हाई मास्ट लाइट टावर अचानक गिर पड़ा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रांची से गुमला जाने वाले हाईवे पर टोल प्लाजा के किनारे लगा यह विशाल टावर अचानक यात्रियों से भरे एक ऑटो पर गिर गया। टावर का वजन इतना अधिक था कि ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार यात्री मलबे में दब गए।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
टावर गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बड़ी मशक्कत से मलबे में दबे यात्रियों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे की वजह और लापरवाही के आरोप
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हाईवे निर्माण के दौरान की गई खुदाई की वजह से टावर का बेस कमजोर हो गया था, जिससे यह गिर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा प्रबंधन की लापरवाही इस बड़े हादसे का कारण बनी। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. Rain Alert: फिर बिगड़ेगा मौसम, अप्रैल में चार दिन होगी भारी बारिश, कई राज्यों में अलर्ट जारी
- 2. CG News : मानव अधिकार’ के नाम पर ठगी, फर्जी संगठन बनाकर वसूली करने वाला गैंग बेनकाब, 6 गिरफ्तार
- 3. Himachal Urban Body Elections: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, इस दिन आएंगे नतीजे
- 4. CG Accident : खुशियां मातम में बदलीं, चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत, 17 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

