Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

बीच सड़क पर केक काटने वाले मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार से मांगा जवाब

बीच सड़क पर केक काटने वाले मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार से मांगा जवाब
X

रायपुर: रायपुर में हाल ही में दो घटनाओं ने हाईकोर्ट का ध्यान खींचा है। पहली घटना 30 जनवरी को रायपुर के रायपुरा चौक पर हुई, जहाँ दो कारें बीच सड़क पर खड़ी करके एक नाबालिग लड़के का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान केक काटा गया, आतिशबाजी की गई और हुड़दंग मचाया गया। इससे मुंबई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर जाम लग गया, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।

हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्त टिप्पणी करते हुए पुलिस की कार्रवाई को नाकाफी बताया और संबंधित अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। दूसरी घटना में, जहाँ यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू ने बीच सड़क पर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान 20 मिनट तक आतिशबाजी और हंगामा हुआ, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया। शासन के अधिवक्ता ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हाईकोर्ट ने दोनों मामलों की सुनवाई करते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव से शपथपत्र के माध्यम से जवाब मांगा है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि वह ऐसे सार्वजनिक उपद्रव के मामलों में सख्त कार्रवाई करे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire