Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Kamal Haasan को हाई कोर्ट की फटकार, कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी 'ठग लाइफ'

Kamal Haasan को हाई कोर्ट की फटकार, कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी ठग लाइफ
X

Kamal Haasan: नई दिल्ली: कमल हासन के कन्नड़ भाषा पर दिए गए बयान से उपजा विवाद अब तूल पकड़ चुका है। उनके माफी न मांगने के रुख के कारण उनकी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने 10 जून तक रिलीज पर रोक लगा दी है। यह फिल्म पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी। कोर्ट ने कहा कि कमल हासन (Kamal Haasan) के बयान से कर्नाटक में अशांति फैली है। उनकी रिट याचिका, जिसमें फिल्म की रिलीज के लिए सुरक्षा मांगी गई थी, पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एम नागप्रसन्ना की बेंच ने यह फैसला सुनाया।

कमल हासन ने माफी मांगने से इंकार कर दिया और कहा कि उनके बयान में कोई दुर्भावना नहीं थी। उनके वकील ध्यान चिन्नप्पा ने तर्क दिया कि बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया, जो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक सुपरस्टार की मौजूदगी में दिया गया था। हालांकि, कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि कोई भी सार्वजनिक व्यक्ति भाषा के आधार पर लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकता।


कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि कमल हासन न तो इतिहासकार हैं और न ही भाषाविद्, इसलिए उन्हें इस तरह के बयान देने का कोई अधिकार नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि बयान से अशांति और वैमनस्य फैला, जबकि कर्नाटक के लोग केवल माफी की मांग कर रहे थे। कमल हासन ने फिल्म चैंबर से बातचीत का प्रस्ताव रखा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire