Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Breaking: बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार 14 आरोपियों की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर, कुल 187 लोगों को किया गया था गिरफ्तार

Balodabazar violence : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार केस में हाईकोर्ट ने 43 मामलों की सुनवाई करते हुए 14 आरोपियों की जमानत मंजूर कर दी है। बता दें कि, 10 जून 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की

Breaking: बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार 14 आरोपियों की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर, कुल 187 लोगों को किया गया था गिरफ्तार
X

बलौदाबाजार। Balodabazar violence : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार केस में हाईकोर्ट ने 43 मामलों की सुनवाई करते हुए 14 आरोपियों की जमानत मंजूर कर दी है। बता दें कि, 10 जून 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। पुलिस ने इस हिंसा के मामले में कुल 187 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Balodabazar violence : उपद्रवियों ने फूंक डाला कलेक्ट्रेट दफ्तर बता दें कि, बलौदाबाजार में हुई आगजनी और हिंसा ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था। यह पूरे देश की पहली ऐसी घटना है जिसमें उपद्रवियों के द्वारा कलेक्टर और एस पी कार्यालय को जला दिया गया था। हिंसा में उपद्रवियों ने 12.5 करोड़ की शासकीय एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

Balodabazar violence : गिरौदपुरी धाम स्थित महकोनी ग्राम के अमरगुफा की घटना के बाद उपजे विवाद के बाद उग्र भीड़ ने 10 जून को बलौदाबाजार शहर और जिला संयुक्त कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। जिला प्रशासन के मुख्य कार्यालय- एसपी और कलेक्टर के कार्यालय तक को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था।

Balodabazar violence : इस आगजनी में दो दमकल की गाड़ियां सहित 200 से अधिक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया था। वहीं 25 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इस घटना में 12.53 करोड़ रुपए की संपत्ति के नुकसान का आंकलन किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire