Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
भोपाल में बनेगी 10 हज़ार कैपेसिटी वाली हाईटेक गोशाला, सीएम यादव करेंगे भूमि पूजन
भोपाल। राजधानी भोपाल के हुजूर विधान सभा अंतर्गत बरखेड़ी डोब गांव में 25 एकड़ क्षेत्र में प्रदेश की पहली हाई-टेक गौशाला बनने जा रही है। इस गौशाला का भूमिपूजन स्वयं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 23 नवंबर को किया जाएगा। मुख्यमंत्री के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता भी साथ रहे। विधायक ने आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों को तैयारियों संबंधी निर्देश दिए।
23 नवंबर को सीएम करेंगे भूमिपूजन
भोपाल के बरखेड़ी डोब क्षेत्र में बनने जा रही इस अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस गौशाला का भूमिपूजन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर कमलों से संपन्न होगा। भूमिपूजन आगामी 23 नवंबर को प्रातः 10 बजे बरखेड़ी डोब गांव में किया जाएगा। निरीक्षण को पहुँचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि - यह हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश की कमान एक ऐसे व्यक्तित्व के हाथ में हैं जो मन-वचन-कर्म से गौमाता की सेवा में संलग्न रहते हैं। गौमाता का संरक्षण और संवर्धन जिनकी प्राथमिकता है।
प्रदेश भर में गौशालाओं के निर्माण के साथ ही गायों के आहार और सुविधा के बंदोबस्त के लिए भी प्रबंध कराते हैं। हमारी सनातन परंपरा में में गाय को माता कहा गया है। उनमें 33 कोटि देवताओं का निवास माना गया है। गौ के पंचगव्य आयुर्वेद में सर्वोत्तम औषधि माने गए हैं। और गौ की सेवा स्वयं मोक्षदायिनी होती है। ऐसे में हुजूर में इस अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण मेरे भी पुण्यों का उदय है। जिस प्रकार माननीय मुख्यमंत्री जी सदैव गौसेवा के लिए संकल्पित रहते हैं। उसी तरह अपने मुखिया का संकल्प हमारी गौसेवा का आधार बनेगा।
ये होंगी गौशाला की विशेषताएँ
- 10 हजार गायों की क्षमता वाली अत्याधुनिक गौ-शाला होगी।
- 15 करोड़ की लागत से लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में बनाई जाएगी।
- सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से गायों की 24×7 मॉनिटरिंग की जाएगी।
- गायों को भूसा, हरा घास, पशु आहार आदि कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
- गोबर एवं गौमूत्र से विभिन्न सामग्री तैयार की जाएगी।
- जैविक खाद निर्माण के लिए संयंत्र भी लगाया जाएगा।
- गायों के उपचार के लिए सभी संसाधनों से युक्त चिकित्सा वार्ड का निर्माण किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: बिलासपुर में गांजा बेचते दो सगी बहनें गिरफ्तार,नाम बदलकर तस्करी कर रही थी, 5.98 लाख कैश, 6KG गांजा और स्कूटी-कार जब्त
- 2. Big Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 की मौत
- 3. MI vs GT IPL 2026: मुंबई ने गुजरात को दिया 200 रनों का लक्ष्य, तिलक वर्मा ने ठोका सेंचुरी, GT का चौथा विकेट गिरा
- 4. Coach Naval Singh Dismissed: पीसीआई ने कोच नवल सिंह को किया बर्खास्त, सुमित अंतिल-नीरज चोपड़ा ने लगाए थे आरोप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

