Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Hero Passion+ Disc भारत में लॉन्च, इतने KM की मिलेगी माइलेज, जानें इसके नए फीचर्स और कीमत

Hero Passion+ Disc भारत में लॉन्च, इतने KM की मिलेगी माइलेज, जानें इसके नए फीचर्स और कीमत
X

Hero Passion+ Disc: नई दिल्ली: नई बाइक खरीदने की प्लेइंग कर रहे ग्राहकों के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी फेमस कम्यूटर बाइक पैशन+ का नया डिस्क वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक में पहले से बेहतर सुरक्षा, नए फीचर्स और शानदार माइलेज दिया है। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 84,128 रुपये रखी गई है। यह बाइक अब देशभर के हीरो डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

नए फीचर्स और बेहतर सुरक्षा

नई Hero Passion+ Disc में सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट डिस्क ब्रेक है, जिससे ब्रेकिंग पहले से ज्यादा सुरक्षित और बेहतर हो गई है। बाइक में अब फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल और एसएमएस अलर्ट, रियल-टाइम माइलेज, ट्रिप मीटर, स्पीडोमीटर और सर्विस रिमाइंडर जैसी जानकारी दिखाता है। इसके अलावा सेगमेंट-फर्स्ट LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी शामिल किया गया है।



इंजन और माइलेज

इस बाइक में 100cc का BS6 और OBD-2 मानकों वाला सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी की i3S तकनीक की मदद से बाइक एक लीटर पेट्रोल में 71 किलोमीटर तक का माइलेज देने का दावा करती है, जिससे रोजाना सफर करने वालों का खर्च कम होगा।



आराम और कीमत

राइडर की सुविधा के लिए बाइक में आरामदायक सीट, USB चार्जिंग पोर्ट और छोटा यूटिलिटी स्टोरेज दिया गया है। यह बाइक हेवी ग्रे, नेक्सस ब्लू, डार्क इंडस्ट्रियल ग्रे और पर्ल रेड जैसे चार ड्यूल-टोन रंगों में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 84,128 रुपये है और इसकी बुकिंग व डिलीवरी शुरू हो चुकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire