Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Hera Pheri 3 : हेरा फेरी 3 की स्क्रिप्टिंग 2026 से शुरू, प्रियदर्शन की पुष्टि, अक्षय-सुनील-परेश की तिकड़ी फिर मचाएगी धमाल...

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की आइकॉनिक तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर हंसी का तड़का लगाने को तैयार है।

Hera Pheri 3 : हेरा फेरी 3 की स्क्रिप्टिंग 2026 से शुरू, प्रियदर्शन की पुष्टि, अक्षय-सुनील-परेश की तिकड़ी फिर मचाएगी धमाल...
X

Hera Pheri 3 : मुंबई। कॉमेडी फिल्मों के दीवानों के लिए बड़ी खबर! साल 2000 की सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी का तीसरा पार्ट यानी हेरा फेरी 3 जल्द ही हकीकत बनने जा रहा है। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग 2026 में शुरू होगी। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की आइकॉनिक तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर हंसी का तड़का लगाने को तैयार है।

Hera Pheri 3 : मीडिया से बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, “मैं अगले साल हेरा फेरी 3 पर काम शुरू करूंगा। यह तीसरा भाग चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि फैंस की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। कॉमेडी और दर्शकों का टेस्ट समय के साथ बदलता है, इसलिए स्क्रिप्ट को आज के हिसाब से ढालना होगा।” उन्होंने आगे बताया कि फिल्म में हास्य को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाएगा, लेकिन यह ऐसा होगा जो दर्शकों को वास्तविक लगे। प्रियदर्शन ने कहा, “स्क्रिप्ट लिखते वक्त ही समझ आएगा कि चुनौती को कैसे पार करना है।”

Hera Pheri 3 : हेरा फेरी 3 की घोषणा भी खास अंदाज में हुई थी। प्रियदर्शन के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। जवाब में प्रियदर्शन ने फैंस को सरप्राइज देते हुए लिखा, “शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अक्षय। बदले में मैं तुम्हें एक तोहफा देना चाहता हूं—मैं हेरा फेरी 3 के लिए तैयार हूं, क्या तुम तैयार हो? @akshaykumar, @SunielVShetty, @SirPareshRawal”। इस पोस्ट ने फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी।

Hera Pheri 3 : पहले दो पार्ट्स की कामयाबी के बाद हेरा फेरी 3 से दर्शकों को ढेर सारी उम्मीदें हैं। बाबू भैया, राजू और श्याम की तिकड़ी फिर से हंसी के ठहाके लगाने वाली है। अब सवाल यह है कि क्या प्रियदर्शन पुरानी यादों को नई कॉमेडी के साथ जोड़ पाएंगे? 2026 में शुरू होने वाली स्क्रिप्टिंग का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire