Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर पहली बार पब्लिक में बोले अक्षय कुमार, कहा- ‘मेरे को-स्टार को बेवकूफ बोलना गलत’

Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर पहली बार पब्लिक में बोले अक्षय कुमार, कहा- ‘मेरे को-स्टार को बेवकूफ बोलना गलत’
X

Hera Pheri 3 Controversy: मुंबई: अक्षय कुमार ने हाल ही में हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहली बार हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) विवाद पर खुलकर बात की। परेश रावल के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, "मेरे को-स्टार को बेवकूफ कहना गलत है। मैं उनके साथ 32 साल से काम कर रहा हूं। वे बेहतरीन अभिनेता हैं, और मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं।" अक्षय ने आगे कहा, "यहां इस मुद्दे पर चर्चा करना उचित नहीं है। यह गंभीर मामला है और इसे कोर्ट में सुलझाया जाएगा। मैं इस मंच पर इस पर बात नहीं करूंगा।" दरअसल, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने परेश रावल को हेरा फेरी 3 छोड़ने के लिए बेवकूफ कहा था।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब परेश रावल ने हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) से खुद को अलग कर लिया। उनके वकील ने स्पष्ट किया कि परेश ने काफी समय पहले फिल्म छोड़ने का फैसला किया था और स्क्रिप्ट को लेकर कोई असहमति नहीं थी। उन्होंने अक्षय के प्रोडक्शन हाउस को जवाब भी भेजा था। दूसरी ओर, अक्षय के प्रोडक्शन हाउस के वकील ने कहा कि परेश का अचानक फिल्म छोड़ना नुकसानदायक रहा, जिसके चलते उन्हें नोटिस भेजा गया। यह मामला अब कानूनी दायरे में है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire