Breaking News
:

Heinrich Klaasen Retirement: साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, ये है वजह

Heinrich Klaasen Retirement

Heinrich Klaasen Retirement: केपटाउन: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 2 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 33 साल के इस विस्फोटक खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए संन्यास की घोषणा की, जिसने प्रशंसकों और क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। क्लासेन अब देश की जर्सी में नहीं दिखेंगे, लेकिन वे आईपीएल जैसे लीग मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलना जारी रखेंगे।


संन्यास का कारण

हेनरिक क्लासेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “ये मेरे लिए दुखद दिन है, क्योंकि मैंने अब इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया है। मुझे ये तय करने में बहुत समय लगा कि मेरे और मेरे परिवार के लिए फ्यूचर में सबसे अच्छा क्या रहेगा। सच में ये काफी कठिन फैसला था, लेकिन मैं अपने करियर से पूरी तरह से संतुष्ट हूं।” उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना काफी सम्मान की बात होती है। मैंने बचपन से साउथ अफ्रीका से खेलने का सपना देखा था जो पूरा हुआ।


आभार व्यक्त किया

क्लासेन ने आगे लिखा, “मैंने बेहतरीन दोस्ती और रिश्ते बनाए हैं जिन्हें मैं पूरी लाइफ संजो कर रखूंगा। देश के लिए खेलने के दौरान मुझे महान लोगों से मिलने का मौका मिला, जिन्होंने मेरी जिंदगी बदल दी और उन लोगों को मैं जितना भी धन्यवाद कहूं कम है।” उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका से खेलने के दौरान कुछ ऐसे कोच मुझे मिले जिनका मुझ पर काफी विश्वास था, मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। अपने सीने पर प्रोटियाज बैज के साथ खेलना मेरे करियर का सबसे बड़ा सम्मान था और रहेगा। मैं अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए उत्साहित हूं, क्योंकि यह फैसला मुझे ऐसा करने का मौका देगा। मेरा समर्थन करने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।




टी20 विश्व कप में यादगार पारी

33 साल के इस बल्लेबाज ने पिछले साल टी20 विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 27 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों के साथ 52 रन बनाए। जब तक वे क्रीज पर थे, साउथ अफ्रीका की जीत की उम्मीद बनी थी, लेकिन उनके आउट होते ही टीम बिखर गई और भारत ने 6 रन से खिताब जीत लिया।




शानदार अंतर्राष्ट्रीय करियर

हेनरिक क्लासेन ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट में 13 की औसत से 104 रन बनाए। 60 वनडे में 43.69 की औसत से 2141 रन, जिसमें 4 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। 58 टी20 मैचों में 23.25 की औसत से 1000 रन और 5 अर्धशतक उनके नाम हैं।


आईपीएल में धमाल

क्लासेन आईपीएल में तीन टीमों का हिस्सा रहे और वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। इस सीजन में 14 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन, एक शतक और एक अर्धशतक बनाए। कुल 49 आईपीएल मैचों में 40 की औसत से 1480 रन, 2 शतक और 7 अर्धशतक उनके नाम हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us