Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Heavy rains in Mumbai: मुंबई में मूसलाधार बारिश, फ्लाइट्स डाइवर्ट, तटीय जिलों में एडवाइजरी जारी

Heavy rains in Mumbai: मुंबई। महाराष्ट्र में मॉनसून इस बार समय से 12 दिन पहले ही आ गया है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए पहले येलो अलर्ट जारी किया था।

Heavy rains in Mumbai: मुंबई में मूसलाधार बारिश, फ्लाइट्स डाइवर्ट, तटीय जिलों में एडवाइजरी जारी
X

Heavy rains in Mumbai: मुंबई। महाराष्ट्र में मॉनसून इस बार समय से 12 दिन पहले ही आ गया है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए पहले येलो अलर्ट जारी किया था। हालांकि स्थिति को देखते हुए इसे बदलकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया गया है। मुंबई, ठाणे और पालघर जैसे तटीय जिलों में एडवाइजरी जारी की गई है।

डाइवर्ट कर दी गईं फ्लाइट्स

खराब मौसम और कम दृश्यता को देखते हुए कई फ्लाइट डाइवर्ट कर दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक गोवा से मुंबई जाने वाली AIC604 फ्लाइट को इंदौर के लिए डाइवर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा AIC614 को वापस अहमदाबाद लौटा लिया गया है। यह विमान मुंबई जा रहा था। खराब मौसम की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने वाली फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया गया है।

खाली कराई गईं कमजोर इमारतें

तटीय इलाकों में बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं मछुआरों को भी समंदर से दूर रहने की सलाह दी गई है। बीएमसी ने शहर में करीब 96 कमजोर इमारतों को खाली करवा लिया है। इनमें रहने वाले 3 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

मॉनसून को देखते हुए बीएमसी ने पंपिंग सेट और नालों की सफाई शूरू कर दी है। हालांकि बारिश के चलते इस काम में मुश्किल आ रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह घर के बाहर ना निकलें। इसके अलावा किसी भी आपताकालीन स्थिति में नगर निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire