Begin typing your search above and press enter to search.
एमपी में भारी बारिश का सिलसिला जारी, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोले
इधर शहर में हो रही तेज बारिश से तालाब के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डैम के गेट खोले जा रहे हैं। भदभदा डैम के पांच गेट खोल दिए गए हैं।

भोपाल। राजधानी भोपाल में दो दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है,लगातार हो रही बारिश से भोपाल का जीवनदायनी कहा जाने वाला बड़ा तालाब अपने लेवल के शिखर पर पहुंच गया है। और झलकने लगा है इसको देखते हुए प्रशासन अब सतर्क है। इधर शहर में हो रही तेज बारिश से तालाब के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डैम के गेट खोले जा रहे हैं। भदभदा डैम के पांच गेट खोल दिए गए हैं।
इससे पहले, इसका एक गेट खोला गया था। वहीं करीब दो तीन घंटे बाद चार गेट और खोल दिए गए। वहीं कलियासोत डैम भी पूरा भर जाने के कारण इसके गेट खोल दिए गए हैं।सीजन में पहली बार बड़े तालाब पर बने भदभदा डैम के गेट सुबह 9.10 मिनट पर खोल दिए गए। एक एक करके पांच गेट खोल दिए गए। महापौर मालती राय ने गेट के बटन दबाकर गेट खोले। इससे पहले अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूजा की। भदभदा डैम के गेट खोलने से बड़े तालाब का पानी कलियासोत डैम में जाता है। कलियासोत डैम भी सुबह से ही खाली करना शुरू कर दिया गया है।
उसके भी तीन गेट खोले गए और थोड़ी देर बाद 5 गेट खोल दिए गए। इसका पानी कलियासोत नदी में चले जाता है, जो मंडीदीप के आगे चलकर बेतवा में मिल जाती है। वहीं मौसम विभाग में प्रदेश के जबलपुर समेत 6 जिलों में शुक्रवार और शनिवार दो दिन बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


