Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Sikkim Rain Landslide: सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड, 1000 से ज्यादा पर्यटक फंसे, सभी ट्रैवल परमिट रद्द

गंगटोक। Heavy rain and landslide in Sikkim, more than 1000 tourists stranded : उत्तरी सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से एक हजार से ज़्यादा पर्यटक अलग-अलग जगहों पर फंस गए हैं।

Sikkim Rain Landslide: सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड, 1000 से ज्यादा पर्यटक फंसे, सभी ट्रैवल परमिट रद्द
X

गंगटोक। Heavy rain and landslide in Sikkim, more than 1000 tourists stranded : उत्तरी सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से एक हजार से ज़्यादा पर्यटक अलग-अलग जगहों पर फंस गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चुंगथांग गुरुद्वारा और ITBP कैंप में अभी करीब 200 पर्यटक वाहन फंसे हुए हैं, जबकि लाचुंग में करीब 1,000 पर्यटक फंसे हैं। खराब मौसम और सड़क यातायात में आ रही परेशानी की वजह से अधिकारियों ने आज उत्तरी सिक्किम के लिए पहले से निर्धारित सभी ट्रैवल परमिट रद्द कर दिए हैं।

सिक्किम में ट्रैवल एडवाइजरी जारी

Heavy rain and landslide in Sikkim, more than 1000 tourists stranded : अधिकारियों ने टूर ऑपरेटरों को सख्त निर्देश दिए है कि सुरक्षा कारणों से आज किसी भी पर्यटक को उत्तरी सिक्किम नहीं भेजा जाए। वहां हो रही लगातार भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए उत्तरी सिक्किम के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है। मंगन जिले के पुलिस अधीक्षक सोनम देचू भूटिया से मिली जानकारी के मुताबिक, लाचेन-चुंगथांग मार्ग पर मुंशीथांग और लाचुंग-चुंगथांग मार्ग पर लेमा/बॉब में बड़े भूस्खलन की सूचना मिली है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire