Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Health Tips: सुबह-सुबह उलटी, पेट दर्द और सूजन…हो सकते हैं ये लिवर खराब होने से लक्षण, इन कारणों को नजरअंदाज ना करें..

Health Tips: सुबह-सुबह उलटी, पेट दर्द और सूजन…हो सकते हैं ये लिवर खराब होने से लक्षण, इन कारणों को नजरअंदाज ना करें..

Health Tips: सुबह-सुबह उलटी, पेट दर्द और सूजन…हो सकते हैं ये लिवर खराब होने से लक्षण, इन कारणों को नजरअंदाज ना करें..
X

Health Tips: शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए लिवर का स्वास्थ होना बहुत जरूरी है। लिवर हमारे शरीर के विभिन्न कार्यों में सहायता करता है। यह खाना पचाने से लेकर भोजन और पेय पदार्थों को ऊर्जा में परिवर्तित करने तक सभी कार्य करता है। यह आपके खून से विषाक्त पदार्थों को निकालता है, रक्त संचार नियंत्रित करता है और शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं, लिवर फेलियर क्या है, लिवर फेलियोर के लक्षण क्या है, लिवर फेल कब होता है, इत्यादि।


Health Tips: लिवर फेलियर क्या है?


Health Tips: क्या आप अपने आप को थका हुआ या कमजोर महसूस कर रहे हैं, त्वचा पर पीलापन नजर आ रहा है, यह लक्षण लिवर फेलियर के संकेत हो सकते हैं। लिवर फेलियर तब माना जाता है जब आपके लिवर का कोई बड़ा भाग काम करना बंद कर देता है और उसका इलाज असंभव होता है। लिवर का खराब होना एक आपातकालीन स्थिती है और ऐसे में तत्काल प्रभाव से इलाज की आवश्यक्ता होती है। वैसे लिवर अचानक खराब नहीं होता है, यह कई सालों में धीरे-धीरे खराब होता है। हालंकि, अचानक से लिवर फेल होना एक असामान्य घटना है, जिसमें लिवर तेजी से खराब होता है और शुरुआत में हमें पता नहीं चल पाता है।


Health Tips: लिवर खराब होने के लक्षण

Health Tips: सुबह उल्टी आना- कई बार सुबह से जी मिचलाने लगता है और उल्टी जैसा महसूस होता है। ऐसा महसूस होना लिवर डैमेज होने के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल, जब लिवर खराब होने लगता है तो पाचन तंत्र में कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं। जिसकी वजह से उल्टी और मतली जैसा महसूस होने लगता है। अगर आपको रोजाना ऐसा महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Health Tips: सुबह थकान होना- अगर सुबह उठते ही थकान या लो एनर्जी महसूस हो तो लिवर डैमेज के संकेत हो सकते हैं। कई बार रात में अच्छी नींद लेने के बाद भी सुबह उठकर थकान महसूस होती है। ऐसा फील हो तो डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लें। ऐसा लिवर डैमेज होने के संकेत भी हो सकते हैं।
पेट में दर्द- लिवर खराब होने का एक और लक्षण है कि ऐसे लोगों को पेट में दर्द और सूजन आने लगती है। सामान्य तौर पर पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द महसूस होता है। ये लिवर का साइज बढ़ने की वजह से होता है। खासतौर से सुबह के वक्त कई बार पेट में दर्द और सूजन महसूस होती है।



Health Tips: त्वचा का रंग पीला- अगर सबुह आपको स्किन का रंग थोड़ा पाला दिखे। आंखों में पीलापन नजर आए तो ये लिवर डैमेज के संकेत हो सकते हैं। लिवर फंक्शन जब ठीक से नहीं होता तो बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे स्किन का कलर पीला होने लगता है। ऐसी स्थिति में बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।

Health Tips: चेहरा फूला और सूजा हुआ दिखना- कई बार सुबह उठकर चेहरे पर सूजन दिखाई देने लगती है। चेहरा फूला सा लगने लगता है। ऐसा लिवर डैमेज होने के कारण हो सकता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है तो शरीर में प्रोटीन और इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ने लगता है। ऐसे में चेहरे पर सूजन जैसी दिखाई देने लगती है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire